फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collided head-on with a speeding truck, one killed

Amethi News: तेज रफ्तार ट्रक में सामने से भिड़ी बाइक, एक की मौत

Wed, 26 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike collided head-on with a speeding truck, one killed
जायस (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर नसीराबाद रोड मोड़ पर मंगलवार की रात एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक में सामने से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव सांडा थाना सलोन जिला रायबरेली निवासी अनवारुल हक (32) मंगलवार को अपने मित्र वैरिहा थाना डीह जिला रायबरेली निवासी सोनू के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे वह जायस कस्बे में नसीराबाद रोड मोड़ पर पहुंचा ही था कि उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद अनवारुल ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया जहां मौजूद डॉ. विनय कुमार ने तत्काल उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को हिरासत में ले लिया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया की घायल के पिता अब्दुल वहीद की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed