{"_id":"61a122d912668329b228cbe2","slug":"bike-collided-face-to-face-four-injured-amethi-news-lko6062363177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने भिड़ीं बाइक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने भिड़ीं बाइक, चार घायल
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के तिलोई-बहादुरपुर मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। दुर्घटना में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार हुआ।
थानाक्षेत्र के तिलोई-बहादुरपुर मार्ग पर कूरा गांव के निकट कोतवाली जायस के ग्राम के मौलवी कला निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी रेखा व मां शांति के साथ अपनी ससुराल पूरे तिलक जा रहे थे। वे कूरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अगौना निवासी मनीष कुमार की बाइक उनकी बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में चारों लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एबुंलेंस की मदद से चारों घायलों को सीएचसी तिलोई पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने चारों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार देख चिकित्सकों ने सभी घायलों को घर जाने की अनुमति दी। एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।