{"_id":"5e762e158ebc3e6fed1314ce","slug":"big-shops-open-amethi-news-lko514749481","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश नहीं मान रहे जिले के बड़े प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश नहीं मान रहे जिले के बड़े प्रतिष्ठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भीड़भाड़ कम करने को शासन व जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश जिले के बड़े प्रतिष्ठान संचालकों के लिए कोई मायने नहीं रखता। शॉपिंग मॉल समेत जिले के तकरीबन शोरूम हर रोज धड़ल्ले खुल रहे हैं। वहीं मध्यम श्रेणी के व्यवसाई स्वयं अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर सहयोग कर रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शासन व जिला प्रशासन ने नियमित रूप से ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश दिया है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। शुक्रवार को डीएम अरुण कुमार की ओर से भी जिले के ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। बावजूद इसके शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित शॉपिंग मॉल समेत कई कंपनियों के शोरूम समेत न सिर्फ अन्य बड़े प्रतिष्ठान खुले रहे बल्कि वहां आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम भी नहीं किया गया था।
शनिवार को प्रतिष्ठानों की जांच व लोगों को जागरूक करने के लिए सभी तहसीलों में एसडीएम व सीओ की अगुवाई में निकली अफसरों की टीम ने भी खुले प्रतिष्ठानों की जांच व उन्हें बंद कराने की जहमत नहीं उठाई। वहीं अमेठी के मुंशीगंज मार्ग पर संचालित रेस्टोरेंट संचालक ने स्वत: अपना होटल शुक्रवार को ही बंद दिया। इतना ही नहीं प्रतिष्ठान स्वामी सरदार मंदीप सिंह ने दुकान पर आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी का बोर्ड लगाते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए नियमित साफ-सफाई के साथ ही बचाव के नियमों का पालन करने की अपील भी की है।