फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bicycles given to 51 students

Amethi News: 51 विद्यार्थियों को दीं साइकिलें

Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bicycles given to 51 students
 तिलोई के रजनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में साइकिल लेकर खड़े विद्या​र्थी। स्रोत: स्
तिलोई। रजनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित समारोह में 51 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय में कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन






आयोजक रोहित सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। विद्यालय में भवन की मरम्मत, पेंटिंग, सीसी सड़क निर्माण, खिड़की-दरवाजों के नवीनीकरण और शौचालयों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, जल शीतक, खेल क्षेत्र, भोजन क्षेत्र और स्मार्ट कक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। स्मार्ट कक्षा में अध्ययन पटल और बिजली बैकअप की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। एक जुलाई को विद्यालय को सभी सुविधाओं के साथ विद्यालय परिवार को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमाकांत मौर्य ने किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामकल्प तिवारी, कन्हैया लाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed