फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bicycle hit by school bus, farmer dies

Amethi News: स्कूल बस की चपेट में आई साइकिल, किसान की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bicycle hit by school bus, farmer dies
फुरसतगंज। साइकिल से खेत जा रहे एक किसान रविवार को स्कूल बस की चपेट में आ गए जिससे उनकी माैके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन




जायस थानाक्षेत्र से गुजरने वाले जायस-जगदीशपुर राजमार्ग पर कंचाना वार्ड निवासी रामहेत सोनकर (59) रविवार को साइकिल खेत में काम करने जा रहे थे। रास्ते में जायस-जगदीशपुर राजमार्ग स्थित एक लॉन के पास सामने से आ रही स्कूल बस की चपेट में रामहेत की साइकिल आ गई। हादसे में रामहेत की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को देते हुए बस सहित चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेसुध
रामहेत के मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी सोना देवी बेसुध हो गईं। मृतक के तीन बेटे में बड़ा बेटा सुरेंद्र कुमार विदेश में है तो अमरनाथ व रोहित कुमार अलग-अलग प्रांत में नौकरी के सिलसिले में रहते हैं। तीनों बेटों को खबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed