फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhandara was organised in every place, Bajrangbali was praised

Amethi News: जगह-जगह भंडारे, लगे बजरंगबली के जयकारे

Wed, 11 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bhandara was organised in every place, Bajrangbali was praised
 कलेक्ट्रेट में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत- संवाद
अमेठी सिटी। ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। साथ ही लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



एसपी आवास पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। रणंजय इंटर कॉलेज के सामने धर्मेंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, सिराज अहमद व कृष्ण कुमार मिश्र की ओर से सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। ब्लॉक गेट पर तीरथ मिश्र व राकेश मिश्र की ओर से भंडारा कराया गया। ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह ने इसका शुभारंभ किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से तहसील परिसर में फलाहार बांटने के साथ हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। टिकरिया गौरीगंज में सीमेंट इकाई की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन






राहगीरों को पिलाया शरबत
अमेठी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमेठी व संग्रामपुर खंड के कार्यकर्ताओं ने शीतलागंज बाजार में राहगीरों को शरबत पिलाया। जिला प्रचारक पवन ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा, सेवा के माध्यम से ही आज संघ अपने 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर रहा है। इस मौके पर मंडल कार्यवाह राजकुमार, कुलदीप, रवींद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन








श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बाजारशुकुल (अमेठी)। हुसैनपुर गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्राचीन हनुमान मंदिर पर मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, कस्बे में जानकी प्रसाद गुप्ता, कटरा में देवेंद्र बाजपेयी व जगदीश्वर बाजपेयी तथा मां कामाख्या धाम पन्ही गांव में विजय शर्मा ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed