फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhadohi's team won the inaugural match

Amethi News: भदोही की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 23 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's team won the inaugural match
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर स्थित खेल मैदान में 26वीं श्री दूल्हाराय बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ अनंत विक्रम सिंह व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। पहला मैच पीएमएस प्रयागराज व विष्णु कॉलेज भदोही के बीच खेला गया।
विज्ञापन




भदोही टीम के कप्तान शिवपूजन पांडेय ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। प्रयागराज टीम के कप्तान रोहित पांडेय ने ओपनिंग के लिए केशव व रोहित की जोड़ी को मैदान में उतारा। दोनों ओपनर कुछ खास नहीं कर सके और महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। ओपनर के आउट होते ही निर्धारित 12 ओवर के मैच में टीम के सभी खिलाड़ी 32 रन बनाकर आउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही टीम के कप्तान ने ओपनिंग के लिए दीपचंद व यश की जोड़ी को उतारा। दोनों खिलाड़ी 19 रन जोड़कर आउट हो गए। टीम ने चार ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच भदोही के यश चुने गए। यश ने तीन विकेट लेकर 12 रन भी बनाए।
विज्ञापन



दूसरा मैच लखनऊ व भावापुर अमेठी के बीच खेला गया। लखनऊ टीम के कप्तान सहदेव सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अमेठी टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 14 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। अमेठी ने 33 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अमेठी के अभिषेक रहे। उन्होंने 39 रन बनाए। अंपायर की भूमिका कपिल सिंह व प्रिंस सिंह ने निभाई। कमेंट्री ओम प्रकाश सिंह व वीरेंद्र सिंह ने की। स्कोरर का काम संगम सिंह ने पूरा किया। इस दौरान संतोष सिंह दुआरा, महेंद्र प्रताप सिंह, राम लखन सिंह, रवींद्र सिंह, प्रदीप सिंह, योगेश सिंह, शिवनारायण कनौजिया, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed