फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhadar first in quiz, Sangrampur became runner-up

Amethi News: क्विज में भादर प्रथम, संग्रामपुर बना उपविजेता

Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhadar first in quiz, Sangrampur became runner-up
अमेठी सिटी। बीएसए कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 विकास क्षेत्रों से चयनित 130 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल और क्विज के माध्यम से अपनी समझ और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रश्न विज्ञान, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े रहे। प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र भादर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। संग्रामपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। भादर टीम में एकता यादव, परी और विवेक द्विवेदी शामिल रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडलों में पर्यावरण, ऊर्जा, जल संरक्षण और दैनिक जीवन से जुड़े विषय शामिल रहे। मूल्यांकन के बाद विकास क्षेत्र भेंटुआ के अभिषेक शर्मा को प्रथम स्थान मिला। भादर की दिव्या यादव और समर जायसवाल को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

क्विज और विज्ञान प्रदर्शनी के शीर्ष 10 विजेताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिलाधिकारी राम मनोहर मिश्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीर भानु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव व रमेश सिंह सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed