फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Belkhari-Chaubepur road will be repaired

Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा बेलखरी-चौबेपुर मार्ग

Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Belkhari-Chaubepur road will be repaired
अमेठी सिटी। संग्रामपुर विकासखंड के बेलखरी से चौबेपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की दशा जल्द सुधरने वाली है। शासन से 50 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन



यह मार्ग ठेंगहा से विशेषरगंज को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है। लंबे समय से मरम्मत न होने की वजह से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। चौबेपुर, सोनारी कनू, पांडेय का पुरवा, बेलखरी और तिवारीपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों के लगभग 20 हजार लोग इस मार्ग पर प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बीमारों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन कर सड़क निर्माण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया था। लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए विभाग ने सर्वे कराकर मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा। अनुमानित 50 लाख रुपये की लागत वाले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ सड़क का पांच वर्षों तक अनुरक्षण भी तय किया गया है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण को मानकों के अनुसार कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ठेकेदार का चयन कर लिया गया है और अवर अभियंता की देखरेख में काम कराया जाएगा। उनका कहना है कि दो माह में सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed