फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Begumpura reached 12 hours late, buses stopped on six routes, how to travel

Amethi News: बेगमपुरा 12 घंटे देरी से पहुंची, छह रूटों पर बसें भी ठप, कैसे करें सफर

Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Begumpura reached 12 hours late, buses stopped on six routes, how to travel
अमेठी सिटी। पंजाब में किसान आंदोलन का असर जिले से गुजरने वाले दो रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों पर दिखने लगा है। रविवार को डाउन बेगमपुरा एक्सप्रेस 12 तो पंजाब मेल पांच घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने को मजबूर होना पड़ा। इधर, चुनाव में 18 बसें जाने से छह रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप है।
विज्ञापन


जिले से गुजरने वाले लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर जम्मूतवी से वाराणसी के बीच संचालित होने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस रविवार को निहालगढ़ स्टेशन अपने निर्धारित समय सुबह 8:36 बजे से 12 घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर अमृतसर-हावड़ा के बीच संचालित पंजाब मेल भी अपने निर्धारित समय दोपहर के 12:51 के बजाय शाम छह बजे पहुंची। पंजाब मेल से हावड़ा के साथ बिहार प्रांत के अलग-अलग स्टेशनों की आरक्षित टिकट पर यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रविवार को जनता एक्सप्रेस, मालदा टाउन, हावड़ा-लालकुआ, पद्मावत एक्सप्रेस तथा काशी- विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेन 40 मिनट से एक घंटे देरी से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पंजाब मेल परिवर्तित मार्ग से संचालित होने से देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंची। यात्रियों को ट्रेन की जानकारी समय-समय पर देने के साथ वेटिंग रूम में प्रतीक्षा का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 बसें चुनाव ड्यूटी पर गईं
- चुनाव ड्यूटी पर अमेठी डिपो से 18 बसें गई हैं। दिल्ली, आगरा, हरदोई, बरेली, जौनपुर, बनारस रूट पर बसों का संचालन बंद है। इन शहरों को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक और बस चुनाव ड्यूटी में जा रही है। दो बसें खराब होने से कार्यशाला में खड़ी की गई है। शेष बची बसों में चार को सुल्तानपुर लोकल, दो को प्रयागराज, दो को अमेठी लखनऊ मऊ, एक अमेठी शाहगंज, दस लखनऊ आजमगढ़ व दो कानपुर रूट पर चलाई जा रही है। संचालन प्रभारी पूरन लाल ने बताया कि जितनी बसें हैं, उनको अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है।



यात्रियों का दर्द
- गौरीगंज में बस का इंतजार कर रहे राम कुमार का कहना था कि पहले सुल्तानपुर रूट पर हर सुबह से लेकर शाम तक हर आधे घंटे पर बसें चलती थी लेकिन, अब एक-एक घंटे बाद बसें आ रहीं है। यही हाल रायबरेली जाने वाले भगवती प्रसाद व जनार्दन का भी था। बस समय से नहीं मिली तो वह निजी बस से रायबरेली के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed