फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bees attacked near the college, there was a stampede

Amethi News: काॅलेज के पास मधुमक्खियों ने किया हमला, मची भगदड़

Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bees attacked near the college, there was a stampede
अमेठी। शहर के अंतू रोड पर आरआरपीजी काॅलेज के समीप पेड़ पर लगे छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों के हमलावर होने से दोपहर में काॅलेज के समीप छात्रों व राहगीरों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 14 लोगों को डंक मारे। इन सभी का इलाज अमेठी सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन




आरआरपीजी काॅलेज के समीप शुक्रवार दोपहर पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी ने शरारत में पत्थर मार दिया, जिससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। काॅलेज जा रहे छात्र, छात्राओं व राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग चीखने चिल्लाने लगे। जिसको जहां जगह मिली, खुद को बचाने के लिए छिप गया। वहीं, दोनों तरफ लोगों ने रास्ता रोककर लोगों को आगे-जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन



मधुमक्खियों के हमले में 14 लोग जख्मी हो गए। कुछ लोगों को अमेठी सीएचसी तो कुछ लोगों को एसडीएम काॅलोनी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। छात्र-छात्रओं में गंगागंज निवासी फरमान अली, शाकिब, अयान, रिजवान, जुनैद, सबिता, मो. सज्जाद, मो. मुख्तार, आजाद खान डंक का शिकार हो हुए। वहीं राहगीरों में पंकज, अजय, दुकानदार राजकुमार, शिव सोनी, राधेश्याम मधुमक्खियों के शिकार हुए। आसपास के लोगों ने कंबल डालकर किसी तरह लोगों की मदद की। जिसके बाद सभी ने अस्पताल पहुंच कर दवा ली। स्थानीय लोगों ने पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed