{"_id":"6612f3fe24b06d8aa90d74f4","slug":"beaten-his-wife-declared-triple-talaq-and-threw-him-out-of-the-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-116565-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पत्नी को पीटा, तीन तलाक बोल घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पत्नी को पीटा, तीन तलाक बोल घर से निकाला
Mon, 08 Apr 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने परिजनों संग पत्नी की पिटाई करने के बाद तीन तलाक बोलते हुए घर से निकाल दिया। परेशान पीड़िता ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के बदलगढ़ गांव निवासी नाजिया बानो की शादी 2021 जून में थानाक्षेत्र के शेखपुरा भड़रा गांव निवासी अबरार अहमद से हुई थी। शादी के बाद से पति संग ससुरालीजन लगातार दहेज की डिमांड करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे है। ससुरालीजनों की प्रताड़ना शनिवार को बढ़ गई।
पीड़िता नाजिया बानो का आरोप है कि पति अबरार अहमद, जेठ इबरार अहमद, रुकसार अहमद, जेठानी नसीबुन, सास, ससुर शादी के बाद से दहेज की मांग कर रहे थे। मना करने पर शनिवार को सबने मिलकर उसकी पिटाई की। पति ने तीन तलाक बोल तीन साल बेटे संग उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता रविवार को थाने पहुंची और पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया पति के ऊपर तीन तलाक व परिवार के अन्य सदस्यों के ऊपर दहेज उत्पीड़न संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।