{"_id":"5f3f95308ebc3e3cc9752ad3","slug":"beat-to-staff-member-amethi-news-lko53599321","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने सहकर्मी को डंडों से पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने सहकर्मी को डंडों से पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने दो दिन पूर्व अपने सहकर्मी के साथ गालीगलौज करते हुए उसकी डंडों से पिटाई कर दी थी। पीड़ित कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में फरूखाबाद निवासी प्रियांशु मिश्र तथा कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव निवासी पवन कुमार चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रियांशु मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 अगस्त को करीब चार बजे विद्यालय में तैनात सहकर्मी पवन कुमार यादव चाभी के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगा।
आरोप है कि पवन ने प्रियांशु से गालीगलौज करते हुए उसकी डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीचबचाव के बाद पवन सहकर्मी प्रियांशु को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पूरी वारदात विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित प्रियांशु ने मामले की लिखित शिकायत डीआईओएस, प्रधानाचार्य एवं कोतवाली पुलिस से की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने मारपीट व केस दर्ज होने की पुष्टि की है।