फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   be alert in fogging

Amethi News: कोहरे में सावधान, सड़क किनारे खड़े हैं यमदूत

Thu, 28 Nov 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
be alert in fogging
टांडा-बांदा हाईवे पर बरनाटीकर के पास सड़क किनारे खड़े वाहन। -संवाद
अमेठी सिटी। ठंड शुरू होने के साथ ही धुंध व कोहरा पड़ने लगा है। घने कोहरे में रास्ता साफ नहीं दिखाई देता है। दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


हाईवे व अन्य सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहन हादसे की बड़ी वजह बनते हैं। कई बार सड़क पर खड़े वाहनों से टकराकर बड़े हादसे हो चुके हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से कई बार लडाई-झगड़े की नौबत भी बन जाती है। इसके बाद भी पुलिस सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


यातायात माह में भी पुलिस ने महज जुर्माने की औपचारिकता निभाई। बुधवार को अमर उजाला ने इसका जायजा लिया तो सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे किनारे खड़े रहते वाहन
गौरीगंज कस्बे से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर बरनाटीकर के पास दो ढाबे हैं। ढाबों से पहले चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर देते हैं। रात-दिन यहां ट्रक खड़े रहते हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने पर यहां हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया किया सकता है।
........
थाने के पास हाईवे पर खड़े हैं सीज वाहन
गौरीगंज पुलिस के पास डंपिंग ग्राउंड न होने की वजह से किन्हीं कारणों से सीज हुए वाहनों को खड़ा करना बड़ी चुनौती है। हालत यह है कि थाने के गेट के पास हाईवे किनारे सीज ट्रक खड़े हैं। कोहरे में यहां हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
...........
थोड़ी सी चूक पर हो सकता बड़ा हादसा
गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर टिकरिया तिराहे से आगे पेट्राेल पंप के पास सड़क के दोनों किनारे वाहन खड़े रहते हैं। यहां थोड़ी सी चूक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। कोहरे में यहां हादसे की आशंका बनी रहती है।
...........
नो पार्किंग जोन में भी खड़े हो रहे वाहन
गौरीगंज के टिकरिया के पास का स्थान नो पार्किंग जोन है। यातायात पुलिस ने यहां नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगाया है। इसके बाद भी यहां दिन-रात ट्रक खड़े रहते हैं। नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वालों की नजर यहां नहीं पड़ रही है।
.........
सफेद पट्टी पर खड़े हो रहे वाहन
गौरीगंज शहर से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाईवे पर मिश्रोली के पास कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय हैं। चालक हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर ट्रांसपोर्ट कार्यालय चले जाते हैं। यहां चालक हाईवे की सफेद पट्टी पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। कभी-कभी हाईवे पर रात भर वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में कोहरे में हादसे की आशंका बनी रहती है।

--------------
सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई
कोहरे के दौरान रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है। सड़क के किनारे वाहन न खड़े हों, इस संबंध में थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-हरेंद्र कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed