फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BDC submitted resignation alleging negligence on MLA

Amethi News: विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगा बीडीसी ने सौंपा इस्तीफा

Mon, 04 Sep 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
BDC submitted resignation alleging negligence on MLA
अमेठी। जामो के वार्ड संख्या पांच की क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमारी ने बड़ा आरोप लगाया है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में स्थानीय सपा विधायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सोमवार को अपना त्यागपत्र एडीओ पंचायत को सौंप दिया। हालांकि इस मामले में विधायक आरोपों को बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।
विज्ञापन

सूखी बाजगढ़ की क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमारी का आरोप है कि पहली सितंबर को क्षेत्र पंचायत जामो में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं व विकास कार्यों को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। आरोप लगाया कि स्थानीय सपा विधायक द्वारा अपने वोट की राजनीति की गई। पिछली बैठक में भी यही किया गया। आरोप लगाया कि विधायक द्वारा दलित व पिछड़ी जाति के क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें सदन में बोलने तक का मौका नहीं दिया जाता है। आरोप लगाते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन

सपा विधायक राकेश सिंह का कहना है कि पहली सितंबर को हुई बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे। चार घंटे की बैठक हुई। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक संचालन की जिम्मेदारी ब्लाॅक प्रमुख की होती है। इसमें विधायक का कोई रोल नहीं होता है। रही बात सूखी बाजगढ़ की तो वहां पर ग्रामीणाें की शिकायत पर अनियमितता की जांच कराई गई। इसमें दो मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। कहीं संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्य की उस मामले में संलिप्तता तो नहीं है। विधायक ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राकेश कुमार द्विवेदी ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्य के लिए दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा न करने व सुनवाई न करने सहित स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दिया है। इससे अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed