फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bar association election

सदाशिव पांडेय अध्यक्ष तो उपेंद्र शुक्ल बने सचिव

Mon, 05 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
bar association election
अमेठी। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच हुआ। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव के चार-चार प्रत्याशियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सदाशिव पांडेय अध्यक्ष और उपेंद्र शुक्ल को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के पुनर्गठन के लिए सोमवार को मतदान व मतगणना हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान तीन बजे तक चला। इस दौरान कुल 132 अधिवक्ता मतदाताओं में से सभी ने वोट डाले। तीन बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल की निगरानी में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सदाशिव को 55, राजेंद्र सिंह को 44 व बृजेंद्र शुक्ल को 25 और अशोक कुमार सरोज को सात मत मिले।
विज्ञापन

वहीं सचिव पद के प्रत्याशी उपेंद्र कुमार शुक्ला को 44 मत, चंद्रभूषण तिवारी को 35, सुरेश चंद्र वर्मा को 21, अनिल कुमार तिवारी को 29 मत मिले। अध्यक्ष और सचिव में एक एक मत अवैध रहे जबकि सचिव के लिए दो मतदाताओं ने मतदान ही नहीं किया। निर्वाचित अध्यक्ष सदाशिव और सचिव उपेंद्र शुक्ला ने 11-11 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो. कुद्दुस खां व त्रिजुगी नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक शंकर गुप्ता व शैलेंद्र कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायण दुबे, संयुक्त सचिव पद के लिए अफसर हुसैन, जितेंद्र बहादुर सिंह व अजीत सिंह, सीनियर सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, गिरजाशंकर शुक्ला, महेंद्र वर्मा, सुभाष चंद्र तिवारी, जूनियर सदस्य कार्यकारिणी के लिए कमलेश त्रिपाठी, हरिपाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, शेषमणि पांडेय व मानवेंद्र निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed