{"_id":"5f7215f38ebc3e9be74e38e3","slug":"bar-association-election-amethi-news-lko542494857","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष व सचिव पद के लिए होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष व सचिव पद के लिए होगा घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को जांच और नाम वापसी के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का एक एक नामांकन पत्र वापस हो गया। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चार चार प्रत्याशी मैदान में हैं। अन्य सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल की निगरानी में बार एसोसिएशन का निर्वाचन कार्यक्रम चल रहा है। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के दौरान सोमवार को काफी गहमागहमी रही। जांच में दाखिल सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दावेदार बिंदा प्रसाद मिश्र और उपाध्यक्ष पद के दावेदार राजेश मिश्र ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में एक भी वापस नहीं लिए गए। अब अध्यक्ष पद के लिए बृजेंद्र शुक्ला, अशोक कुमार सरोज, सदाशिव पांडेय, राजेंद्र सिंह और सचिव पद के लिए उपेंद्र कुमार शुक्ला, चंद्रभूषण तिवारी, सुरेश चंद्र वर्मा, अनिल कुमार तिवारी के बीच घमासान होगा।
विज्ञापन
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो पदों के लिए मोहम्मद कद्दुस, त्रिजुगी नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अशोक शंकर गुप्ता, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायण दुबे, संयुक्त सचिव पद के लिए अफसर हुसैन, जितेंद्र बहादुर सिंह, अजीत सिंह सीनियर सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, गिरजा शंकर शुक्ला, महेंद्र वर्मा, सुभाषचंद्र तिवारी, जूनियर सदस्य कार्यकारिणी के लिए कमलेश त्रिपाठी, हरिपाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, शेषमणि पांडेय, मानवेंद्र ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष और सचिव को छोड़कर सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कहा कि अध्यक्ष औहर सचिव पद के लिए पांच अक्टूबर को दस बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। कहा कि मतदान के दौरान कोविड-19 के संपूर्ण निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।