Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ban on sale of 15 days old buckwheat flour in the market

Amethi News: बाजार में 15 दिन पुराने कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक

Sat, 05 Oct 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Ban on sale of 15 days old buckwheat flour in the market
अमेठी सिटी। बाजार में खुला या पैक किसी भी रूप में कुट्टू के आटे की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। जिसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच भी शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी खाद्य कारोबारी आदेश पर अमल करें। 15 दिन से पुराने आटा का भंडारण व क्रय-विक्रय मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान संग्रहित कुट्टू आटा के नमूने जांच के बाद असुरक्षित पाए गए हैं। उक्त नमूनों में एपलाॉक्सिन नामक विषैला रसायन पाए जाने के कारण मानव जीवन के लिए घातक है। इसके सेवन से वृहद स्तर पर मानव स्वास्थ्य को गंभीर क्षति हो सकती है। खुली अवस्था में या अधिक समय से रखे हुए कुट्टू आटा से निर्मित खाद्य पदार्थों के सेवन से राज्य में फूड पॉयजनिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


हाल ही में तीन अक्तूबर को बिजनौर में कुट्टू आटा के सेवन से खाद्य विषाक्तता की घटना हुई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत अगले आदेश तक पूरे जिले में 15 दिनों से अधिक पुराने खुले या पैक्ड कुट्टू आटा के भंडारण, वितरण, विक्रय पर रोक लगाई गई है। ऐसे में लोग अपने घरों में भी पुराने कुट्टू के आटे का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed