फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ban on pension of 2096 disabled people due to lack of Aadhaar authentication

Amethi News: आधार प्रमाणीकरण न होने पर 2096 दिव्यांगों के पेंशन पर रोक

Wed, 14 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on pension of 2096 disabled people due to lack of Aadhaar authentication
गौरीगंज(अमेठी)। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। पीएफएमएस(सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) व आधार प्रमाणीकरण न होने से 2096 दिव्यांगों की पेंशन रोक दी गई है। अगर जल्द से जल्द दिव्यांगों की तरफ से यह प्रक्रिया पूरी न की गई तो वे पेंशन से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 11122 दिव्यांग विभाग में पंजीकृत हैं। जिनमें 90026 की पेंशन आ गई है। शेष 2096 में से सात सौ दिव्यांगों की पीएफएमएस पर डाटा पेंडिंग है। वहीं 1396 दिव्यांगों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिसके चलते इनकी पेंशन रोक दी गई है। ऐसे में पेंशन न मिलने के चलते दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि गांवों में कई बार कैंप लगाकर दिव्यांगों का आधार प्रमाणीकरण कराया गया है। जल्द ही सभी दिव्यांगों का आधार प्रमाणीकरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed