फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ballot papers will be kept safe in the treasury after counting

Amethi News: मतगणना के बाद कोषागार में सुरक्षित रखे जाएंगे मतपत्र

Fri, 12 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ballot papers will be kept safe in the treasury after counting
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के बाद उत्पन्न होने वाले विवादों के निस्तारण के लिए आयोग ने मतपत्रों व अभिलेखों को सुरक्षित रखने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आयोग का पत्र मिलने के बाद डीएम ने आरओ व एआरओ को गणना के बाद मतपत्र व अन्य अभिलेख स्टील बॉक्स में रखकर सील करते हुए कोषागार में रखवाने का आदेश दिए हैं। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत केे चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत व कोर्ट में दाखिल होने वाले केसों का निपटारा करवाने के लिए आयोग ने मतपत्र व अभिलेखों को गणना के बाद सुरक्षित रखवाने की योजना बनाई है। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को पत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयोग का पत्र मिलने के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी को पत्र भेजकर मतगणना के बाद अध्यक्ष व सभासद पद के मतपत्रों व अभिलेखों को स्टील बॉक्स में रखकर उसे सील कर कोषागार के डबल लाक में सुरक्षित रखवा कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीएम ने पत्र में मतपत्र व अन्य अभिलेखों को सुरक्षित रखवाने में लापरवाही मिलने की दशा में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed