फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Baisada fire victims will get housing

Amethi News: बैसड़ा के अग्निकांड पीड़ितों को मिलेंगे आवास

Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Baisada fire victims will get housing
भेटुआ ब्लॉक के बैसड़ा गांव अग्निकांड पीड़ितों को आवास आवंटन करने से पूर्व टीम संग जांच करने पहु
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक के बैसड़ा गांव में 23 मार्च को हुए अग्निकांड में सब कुछ गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को अब राहत की उम्मीद बंधी है। मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जल्द आवास मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



घटना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बैसड़ा जाकर पीड़ितों की मदद की थी। उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ितों को स्थायी आवास दिए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, उपजिलाधिकारी आशीष सिंह और परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने गांव पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन



सीडीओ सूरज पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार पीड़ित परिवारों को आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण शुरू कराकर उन्हें छत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे न रहे। पीड़ित अर्जुन, ओमप्रकाश, लवकुश और राजेश ने बताया कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनका जीवन फिर से पटरी पर लौटेगा। मौके पर भेटुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह, अजय गुप्ता, अवर अभियंता शिवम मिश्रा, रामानुज सिंह और ग्राम सचिव दिलीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed