{"_id":"685ef0b5bf766280ae0d4d65","slug":"babu-accused-of-corruption-was-associated-with-bazar-shukul-amethi-news-c-96-1-gon1004-143428-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भ्रष्टाचार के आरोपी बाबू को बाजारशुकुल से किया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भ्रष्टाचार के आरोपी बाबू को बाजारशुकुल से किया संबद्ध
Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बीआरसी सिंहपुर में तैनात बाबू पर अवैध वसूली का आरोप है। शिकायत के बाद बाबू को सिंहपुर से बाजारशुकुल बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे जांच प्रभावित न होने पाए।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार आलोक शुक्ल कार्यालय सहायक के रूप में वर्ष 2021 से सेवा में हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर उन पर अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। इस मामले की जांच बाजारशुकुल के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल को दी गई है।
बीईओ शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि उन्हें सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। फिलहाल आरोपी कार्यालय सहायक को बाजारशुकुल बीआरसी से संबद्ध किया गया है। बीईओ ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें जांच मिली है। जांच के लिए उन्हें सिंहपुर बीआरसी जाना होगा। शीघ्र ही जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।