फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Baba Kabir Sahib's meeting place will be improved with Rs 76.82 lakh

Amethi News: 76.82 लाख से संवरेगा बाबा कबीर साहब का बैठका

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Baba Kabir Sahib's meeting place will be improved with Rs 76.82 lakh
सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तावित तिलोई तहसील क्षेत्र के अगौना गांव स्थित बाबा साहेब कबीर बैठका। सं
इन्हौना (अमेठी)। तिलोई तहसील क्षेत्र के अगौना गांव स्थित बाबा साहब कबीर बैठका के ऐतिहासिक स्थल का अब कायाकल्प होने जा रहा है। पर्यटन विभाग ने यहां श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 76.82 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह कार्य राज्यमंत्री की पहल पर शुरू कराया जा रहा है, जिसे यूपी प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन की ओर से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



महंत बाबा हीरालाल दास के अनुसार यह बैठका लगभग 300 वर्ष पुराना है। यहां प्रतिवर्ष दीपावली के बाद पंचमी और छठ को दो दिवसीय मेला, भजन-कीर्तन तथा सत्संग का आयोजन होता है। अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ और बाराबंकी सहित कई जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और भक्ति कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन



महंत बाबा हीरालाल दास ने बताया कि मेला और सत्संग में आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं को शौचालय और ठहरने की व्यवस्था न होने से दिक्कत होती थी। खुले में शौच और रात में खुले आसमान के नीचे रुकना बड़ी समस्या रही है। ग्राम प्रधान रवि तिवारी और महंत ने मिलकर राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह से मिलकर विकास कराने की मांग की थी। राज्यमंत्री की पहल पर पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 76.82 लाख रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना में बैठने, ठहरने, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और परिसर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल होंगे। इससे न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि यह स्थल धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर भी उभरकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





मानक के अनुसार जल्द पूरा होगा कार्य
जिला पर्यटन सूचना अधिकारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि बाबा कबीर साहब का बैठका परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थल के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जल्द ही मानक के अनुसार प्रस्तावित कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed