Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayushman card will be made for eligible household ration card holders

Amethi News: पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made for eligible household ration card holders
अमेठी। आयुष्मान भव: अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। शासन ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का भी आयुष्मान कार्ड जारी कराने का आदेश दिया है। इसके लिए जिले के 45, 800 अतिरिक्त लाभार्थियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आयुष्मान भव: अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक घरों तक पहुंचाएंगे। ग्राम सभा स्तर पर स्वास्थ्य स्वच्छता व पोषण की जानकारी दी जाएगी। बताया कि प्रत्येक शनिवार को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। महीने के पहले शनिवार व सप्ताह में गैर संचारी रोग से संबंधित जागरूकता व स्क्रीनिंग के साथ उपचार की सुविधा प्रदान किया जाएगा। दूसरे शनिवार सप्ताह में क्षय रोग, कुष्ठ रोग व अन्य संचारी रोगों से संबंधित उपचार किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों का आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिस ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनने पर अंक दिया जाएगा। उस गांव को आयुष्मान गांव घोषित कर लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच
तीसरे शनिवार सप्ताह में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधित स्क्रीनिंग व उपचार कराया जाएगा। चौथे शनिवार सप्ताह में जिले की स्थानीय जरूरतों के अनुसार स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जाएगा। डीएम ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होगा। आंगनबाड़ी व सरकारी स्कूलों में 18 वर्ष के सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ सान्या छाबड़ा, डॉ. पीके उपाध्याय व डॉ. अनूप तिवारी सहित सभी संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed