फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayodhya was murdered by wife by strangulation

Amethi News: पत्नी ने गला दबाकर की थी अयोध्या की हत्या

Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya was murdered by wife by strangulation
मुसाफिरखाना (अमेठी)। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच अधिकारी की शक की सुई पत्नी पर गई थी। सर्विलांस की मदद से जांच में जुटी पुलिस ने कुछ सुराग मिलने के बाद मृतक की पत्नी को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पत्नी ने अयोध्या की हत्या गला दबाकर करने की बात स्वीकार कर ली। सोमवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव बेसारा पूरब गांव निवासी अयोध्या (45) का शव बृहस्पतिवार देर शाम घर के समीप संदिग्ध हालात में पाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में पत्नी सीतापती ने पति के दो दिन से बाहर रहने तथा शराब के नशे में धुत रहने की बात कही थी। पुलिस को शक तो उसी समय पत्नी पर इसलिए हो गया था कि पति की मौत के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में जब अयोध्या की मौत गला दबने से होने की पुष्टि हुई तब पुलिस ने सर्विलंास की मदद ली। सीडीआर में पति बृहस्पतिवार को घर आ गया था जबकि पत्नी ने दो दिन से बाहर होने की बात कही थी। इसी आधार पर विवेचक एसएचओ अमर सिंह महिला सिपाही की मौजूदगी में उसे पूछताछ के लिए थाने ले आए। कुछ ही देर की पूछताछ में सीतापती टूट गई और हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि पति आए दिन शराब के नशे में आकर मारपीट करता था। बताया कि एक दिन उसने कहा था कि तुम्हारे साथ ही दोनों बच्चों की हत्या कर डालूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पूरे परिवार की हत्या करने की आशंका से वह परेशान थी। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम वह दो दिन बाद शराब के नशे में घर आया और आते ही मारपीट करने लगा। इसी बीच मौका देख उसने पति को जमीन पर गिरा दिया और एक हाथ से गला तथा दूसरे हाथ से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। नशे में होने के चलते वह किसी प्रकार का प्रतिरोध नहीं कर सका। हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed