{"_id":"663a91ec26aa2013e7096316","slug":"awerness-poster-election-amethi-news-c-96-1-ame1002-118215-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोस्टर व स्लोगन के जरिए याद दिलाई लोकतंत्र में जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोस्टर व स्लोगन के जरिए याद दिलाई लोकतंत्र में जिम्मेदारी
Wed, 08 May 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने बनाए पोस्टर
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर परिषदीय विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को स्कूलों में पत्र लेखन व भाषण प्रतियोगिता के साथ नुक्कड़-नाटक का आयोजन हुआ। बच्चों ने रंगोली व पेंटिंग बनाने के साथ रैली निकाल मतदाताओं को 20 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुसाफिरखाना ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल कंजास में पोस्टर लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने पोस्टर पर स्लोगन व मतदान से जुड़े चित्र तैयार कर लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए 20 मई को बूथ पहुंच मतदान करने की अपील की।
गौरीगंज के कंपोजिट स्कूल, हरखपुर पेंटिंग के जरिए मेरा वोट मेरी आवाज बताते हुए मतदान करने की अपील बच्चों ने की। प्राथमिक स्कूल, सारीपुर में छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
सिंहपुर कस्बे के पन्हौना में मतदान के लिए जागरूक किया, अन्य स्कूलों में भी बच्चों ने विधि कार्यक्रम के जरिए अपने अभिभावकों को शत -शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत गतिविधियां आयोजित हो रही है।