फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   awareness

बाइक चलाते समय हेलमेट जरूरी : एआरटीओ

Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
awareness
अमेठी। यातायात नियमों का पालन करने से बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। यह बातें शुक्रवार को एआरटीओ सर्वेश सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कहीं। मौजूद लोगों को यातायात नियमों के पालन व हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शहर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हम अपनी जान और परिवार के लोगों को किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं। भाजपा जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने कहा कि आज युवा वर्ग बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने से परहेज करता है जो चिंता का विषय है। उन्होंने मौजूद लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने की बात कही। भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री ने विषुव मिश्र ने कहा कि किसी कारणवश जिन लोगों ने हेलमेट नहीं लिया है ऐसे 50 लोगों को संस्था की ओर से निशुल्क हेलमेट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed