फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   audio for asking bribe goes viral on social media

घूस मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 17 Jan 2021 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
audio for asking bribe goes viral on social media
गौरीगंज (अमेठी)। सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुए एक ऑडियो से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में भूमि की पैमाइश करने के नाम पर एक व्यक्ति न्यूनतम चार हजार रुपये देने की बात कह रहा है। दावा है कि घूस मांगने वाली आवाज जामो के राजस्व कानूनगो की है।
विज्ञापन

जामो के जियनपुर निवासी उमाशंकर पांडेय की कुछ जमीन ग्राम सभा दलेलपुर में है। इस जमीन के बंटवारे के लिए उन्होंने न्यायालय उपजिलाधिकारी गौरीगंज के यहां वाद दायर किया था। 20 जुलाई 2020 को न्यायालय ने जमीन नापने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

जमीन के बंटवारे व पैमाइश का आदेश होने के बाद उमाशंकर पांडेय व उनके पुत्र राजकुमार ने इसके लिए जामो के कानून-गो से संपर्क किया। आरोप है कि इसके लिए कानून-गो ने पांच हजार रुपये की मांग की। कई बार अपने घर भी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन लोगों द्वारा पैसा नहीं दे पाने पर उनकी जमीन की पैमाइश नहीं हुई। रविवार को पीड़ित पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया गया। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि सिस्टम फॉलो नहीं करने के कारण आप दौड़ रहे हो।
बातचीत के दौरान यह व्यक्ति न्यूनतम चार हजार देने पर ही पैमाइश करने की बात कह रहा है। पैमाइश के लिए दौड़ रहे उमाशंकर पांडेय के का दावा है कि ऑडियो में रिश्वत मांगने वाली आवाज कानूनगो जामो की है।

जांच कर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि वायरल ऑडियो में घूस मांगने वाली आवाज प्रथम दृष्टया जामो कानूनगो की लग रही है। तहसीलदार घनश्याम भारतीय से विस्तृत जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही संबंधित कानूनगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed