फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attempt to rob a businessman by firing, one arrested

Amethi News: फायरिंग कर व्यापारी से लूट की कोशिश, एक को दबोचा

Fri, 20 Sep 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a businessman by firing, one arrested
लूट की को​शिश करने वाला पकड़ा गया बदमाश।
भादर (अमेठी)। रामगंज बाजार में दुकान बंद कर हाईवे के दूसरे छोर स्थित घर जा रहे एक व्यापारी से बृहस्पतिवार की देरशाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल लगाकर लूट का प्रयास किया। व्यापारी के विरोध करने पर फायरिंग कर दी। हालांकि व्यापारी बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


व्यापारी और बदमाश के बीच धक्कामुक्की के बीच चीख-पुकार मचने पर एकत्र लोगों ने एक बदमाश को धर-दबोचा। जबकि दो फरार हो गए। रामगंज निवासी हेमंत अग्रहरि कस्बे में थोक किराना के साथ जनरल स्टोर संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार की देरशाम हेमंत दुकान बंद कर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के दूसरे छोर स्थित मकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन


घर के पास ही बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और पिस्टल के बल पर उनके हाथ में मौजूद पैसों से भरा बैग छीनने लगे। पैसों से भरा बैग सहित स्वयं को सुरक्षित करते हुए व्यापारी बदमाशों से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी दूसरे बाइक सवार ने बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली नहीं लगी। इसी बीच एकत्र हुए लोगों ने एक बदमाश को पकड़ने के बाद लोगाें ने चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। व्यापारी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की पहचान उजागर नहीं की हे। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed