फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attack on farmer with sharp weapon

खेत में काम कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attack on farmer with sharp weapon
अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे गिरधर शाह में खेत में काम कर रहे युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजदेव शनिवार सुबह खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि गांव के अभिषेक, संजय, रमेश, रंजन संदीप व बृजेश आदि लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। राजदेव के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना में राजदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। राजदेव को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सुल्तानपुर रेफर कर दिया। परिवारीजन निरंजन देव ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed