{"_id":"67a10d1c9e556a605c0b7f62","slug":"at-some-distance-there-is-bazarshukul-turn-go-to-ayodhya-from-there-amethi-news-c-96-1-ame1002-134181-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुछ दूर पर बाजारशुकुल मोड़ है, उधर से अयोध्या जाएं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुछ दूर पर बाजारशुकुल मोड़ है, उधर से अयोध्या जाएं...
Tue, 04 Feb 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के थौरी स्थित आमघाट पर लगा जाम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। साहब समझ में नहीं आता कि किधर से जाएं, सुबह से टहल रहे हैं, जवाब में कहा गया कि इधर से निकल जाओ कुछ दूर पर बाजारशुकुल मोड़ है, आगे गूगल मैप लगा लेना। प्रयागराज संगम से कुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या जा रहे श्रद्धालु जगदीशपुर क्षेत्र पहुंचे तो उन्हें आगे बढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी।
प्रयागराज संगम कुंभ से स्नान कर वाहन सहित श्रद्धालु किसी तरह जगदीशपुर पहुंचे गए, लेकिन यहां से निकल कर वारिसगंज रानीगंज, कादूनाला के रास्ते आगे अयोध्या धाम मार्ग पर बढ़े तो थौरी स्थित आम घाट पुल से पहले लगे बैरियर पर उन्हें रोक दिया गया। कुछ देर तक खड़े रहने के बाद पुलिसकर्मियों से अनुनय विनय करने पर बताया गया कि आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे है उसी से लखनऊ निकल जाओ।
जगदीशपुर से अयोध्या धाम जाने का मार्ग सोमवार को पांचवें दिन भी बंद रहा। इस रास्ते से जाने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों पर सवार श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। जगदीशपुर में लगे बैरियर पर तो कुछ कम भीड़ थी, लेकिन भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के आमघाट पर तो श्रद्धालु व दर्शनार्थियों का जमावड़ा सुबह से शाम तक लगा रहा। प्रशासन की ओर से बीच-बीच में वाहनों को जाने की अनुमति भी दी जा रही है।
विज्ञापन
क्या बोले दर्शनार्थी
कश्मीर प्रांत के जम्मू जिले के निवासी रवि ने बताया कि परिवार के साथ त्रिवेणी स्नान के बाद काशी विश्वनाथ में बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उसके बाद अयोध्या धाम जाने के लिए सुबह से टहल रहे हैं। पहले सुल्तानपुर से वापस किया गया अब आम घाट पुल पर खड़े हैं। टोल भी अधिक लगा है, जाने को भी नहीं मिल रहा है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी सागर ने बताया कि प्रयागराज के बाद अयोध्या धाम जाने के लिए रास्ते में तीन जगह रोकने के बाद यहां पहुंचे हैं। अभी यहां पर रोका है, पता नहीं जाने भी दिया जाएगा कि नहीं। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के निवासी सईराम, रघुवीर सिंह, मोहन सिंह लाइक राम ने बताया कि दो वाहनों में 13 लोग हैं। अमृत स्नान के बाद रविवार रात ढाई बजे से वाहन में ही पड़े हैं। जाना तो था अयोध्या, लेकिन अब मोबाइल फोन में लखनऊ जाने के गूगल मैप लगा दिया है। कर्नाटक के रयचूर जिले के निवासी सुरेश ने बताया कि दो गाड़ी में 24 लोग थे। दोपहर में कुंभ होकर काशी गए। अब अयोध्या के लिए सुबह से भटक रहे हैं। कई जगह इधर उधर घुमाया जा रहा है, यहां पर दोपहर से खड़े हैं। उड़ीसा के बरमपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि किसी भी रास्ते से जाने नहीं दिया जा रहा है।
वीएन सिंह इंटर कॉलेज में बनाया गया रेस्ट एरिया
सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि अयोध्या में भीड़ के दबाव को देखते हुए दर्शनार्थियों को रोका जा रहा है। बताया कि वीएन सिंह इंटर कॉलेज में यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एरिया बनाया गया है, जिसमें बिजली पानी के साथ नहाने धोने का प्रबंध किया गया है। अयोध्या में भीड़ का दबाव कम होने पर रास्ते खोले जा रहे हैं।