{"_id":"682790e8c0b95018ff0fe3c0","slug":"as-soon-as-the-wedding-date-was-fixed-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-amethi-news-c-96-1-ame1002-140568-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी की तारीख तय होते ही युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी की तारीख तय होते ही युवती ने लगाई फांसी
Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। क्षेत्र के डीघा गोपालपुर गांव की रहने वाली गुंजन (22) ने शुक्रवार को विवाह की तिथि तय होने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर लड़की और लड़के पक्ष के परिजन मौजूद थे। युवती ने घर के पीछे बाग में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
रामप्रसाद पासी के मुताबिक उनकी बेटी गुंजन की शादी टांडा वारिसगंज निवासी राजकुमार से तय हुई थी। सात मई को वरीक्षा का कार्यक्रम भी हो चुका था। शुक्रवार को वर पक्ष के लोग शादी की तारीख तय करने के लिए घर आए थे। इसी दौरान गुंजन मोबाइल से बात करते हुए टमाटर लाने की बात कहकर घर से बाहर निकली और बाग में जाकर पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी।
काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसकी छोटी बहन जब शौच के लिए बाग में गई तो गुंजन का शव पेड़ से लटका देखकर चीख पड़ी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर जामों विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डोली की जगह उठी बेटी की अर्थी
गुंजन की मौत से घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। परिजन शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। मेहमानों की आवभगत हो रही थी, लेकिन इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। रोते हुए मां श्यामपता कहती हैं, भगवान ये क्या हो गया। भाई रामकुमार और बहन अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामप्रसाद बिलखते हुए बोले, जिस बेटी को डोली में विदा करने का सपना देखा था, उसकी अर्थी उठानी पड़ रही है।