फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aryan and Archana first in painting

Amethi News: चित्रकला में आर्यन और अर्चना प्रथम

Tue, 12 Aug 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Aryan and Archana first in painting
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में
अमेठी सिटी। जामों के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर आर्यन, अर्चना, शिवानी, पूजा, दिव्या और रंजनी विजेता बने।
विज्ञापन



चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय प्रतीकों और भारत की विविध संस्कृति को जीवंत रंगों में उकेरा। इसमें आर्यन और अर्चना ने उत्कृष्ट चित्रण और रंग संयोजन से निर्णायकों का दिल जीत लिया। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी और पूजा ने राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता संग्राम और देश की उपलब्धियों पर प्रभावशाली शब्दों में अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी भाषा की शुद्धता और भावनाओं की गहराई ने उन्हें प्रथम स्थान दिलाया।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या और रंजनी ने तिरंगे की सुंदर आकृतियां और अशोक चक्र का आकर्षक डिजाइन तैयार किया, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन की देखरेख नोडल शिक्षक अजय कुमार मौर्य ने की। निर्णायक मंडल में शिक्षक राज कुमार चौधरी, बजरंग बली, राकेश कुमार और राजेश कुमारी शामिल रहीं। समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed