फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arresting

24 घंटे में 25 लोगों की गिरफ्तारी

Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Arresting
गौरीगंज (अमेठी)। पुलिस सख्ती के बावजूद लोग कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं। प्रतिदिन जिले की पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। रविवार देर शाम व सोमवार को पुलिस ने अनावश्यक रूप से बाहर निकले 25 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शासन प्रशासन की ओरय से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद जिले के लोग कोरोना वायरस की गंभीरता समझने को तैयार नहीं हैं। रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। बावजूद इसके लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा भी नहीं कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम फुरसतगंज पुलिस ने अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे नौ तो जगदीशपुर व जायस पुलिस ने तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह गौरीगंज पुलिस ने चार तो अमेठी पुलिस ने छह लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों को थाने लाकर सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर पुलिस ने मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फारूक व अबसार तो जायस पुलिस ने बाबा रियाज अहमद, चंद्रभान लोध व जगदीश लोध को गिरफ्तार किया। फुरसतगंज पुलिस ने सुनील कुमार, धर्मराज पासी, अवधेश सरोज, अजीत कुमार, अजय कुमार, पासवान, राम बहादुर, विनोद लोधी व घनश्याम पासवान को गिरफ्तार किया है। गौरीगंज पुलिस ने सोमवार सुबह मो. ताजिब, सत्यम, कड़े बहादुर व अब्बास को गिरफ्तार किया। अमेठी पुलिस ने विजय, रमाशंकर, बरसाती, दीपक कोरी, मनोज कुमार व चंद्र प्रकाश को थाना क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed