फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arrangement of sick found health fair

Amethi News: बीमार मिली आरोग्य मेले की व्यवस्था

Sun, 28 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Arrangement of sick found health fair
आरोग्य मेले में जांच करते चिकित्सक
गौरीगंज(अमेठी)। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।
विज्ञापन

कहीं चिकित्सकों की कमी रही तो कहीं स्वास्थ्य कर्मियों का अभाव। बताया गया कि अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी पोलियो टीकाकरण अभियान में लगा दी गई थी। इलाज कराने गए मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीन एक:
एक चिकित्सक ने किया 75 मरीजों का इलाज
राजाफत्तेपुर। क्षेत्र के फूला स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में 75 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सक डॉ. राजमणि वर्मा ने अकेले सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी। अतिरिक्त चिकित्सक नहीं होने से वहां पर अव्यवस्था दिखी।
विज्ञापन

सीन दो:
दो चिकित्सकों ने दी 97 मरीजों को दवाइयां
जायस। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में होम्यौपैथिक चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रेखा राजपूत ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां पर कुल 97 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन तीन:
पोलियो अभियान में ड्यूटी लगने से मेला प्रभावित
बाजार शुकुल( अमेठी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महोना में एक चिकित्सक व फार्मासिस्ट की मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि सभी कर्मचारी पोलियो बूथ में लगाए गए थे। इसलिए स्वास्थ्य मेला प्रभावित हुआ।

जिम्मेदार का दावा
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर का दावा है कि 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 2446 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में कुल 59 चिकित्सक व 256 पैरामेडिकल कर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed