{"_id":"5ffb32688ebc3e2f7566af57","slug":"arogya-swasthya-mela-organised-on-phc-s-after-10-months-amethi-news-lko5591693143","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए दस माह बाद रविवार को सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएम आरोग्य मेला आयोजित हुआ।
सीएचसी जायस में डीएम ने तो पीएचसी में अन्य अफसर व जन प्रतिनिधियों ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में आए लोगों को चिकित्सीय परामर्श, दवा, जांच व टीकाकरण के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कोरोना काल के चलते बंद कराया गया सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला करीब दस माह बाद रविवार को जिले के सभी पीएचसी सेंटरों पर आयोजित हुआ। डीएम अरुण कुमार व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने जायस सीएचसी में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मेले में पहुंचे मरीजों को सोशल डिस्टेंस के अनुसार बैठाकर पहले उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। बीमारी के अनुसार उन्हें संबंधित चिकित्सक के पास परीक्षण के लिए भेजा गया। परामर्श के बाद मरीजों की पैथालॉजी जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
सभी स्थलों पर पहुंचे मरीजों को संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा कोविड-19 से बचाव की विस्तार से जानकारी दी गई। जायस में उद्घाटन के बाद करीब एक घंटा तक सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने मरीजों का इलाज किया। डीएम ने मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
आए मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, जांच व दवा देने के साथ गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति भी जागरूक किया गया।
सीएमओ ने बताया कि मेले में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कुष्ठ रोग, दिमागी बुखार व कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग व यथोचित स्तर पर संदर्भन तथा फॉलोअप की सुविधा दी गई थी। मेले में लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी देने के साथ ही गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किया गया।