{"_id":"66ddfbd09c1074e6270c3e94","slug":"arogya-mela-will-be-monitored-photos-and-videos-will-have-to-be-uploaded-amethi-news-c-13-1-lko1039-865080-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आरोग्य मेले की होगी निगरानी, फोटो व वीडियो करनी होगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आरोग्य मेले की होगी निगरानी, फोटो व वीडियो करनी होगी अपलोड
Mon, 09 Sep 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की अब शासन से निगरानी होगी। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए आईएमए के डॉक्टरों से सेवाएं लेने, जांच सामग्री व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पोर्टल पर मेले की फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्र जारी किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला जन आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। अधिकतर पीएचसी पर डॉक्टर व एलटी न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है। ओपीडी सेवा के अलावा टीवी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, की जांच सामग्री व उपचार संबंधी पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहें।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले की फोटो व वीडियो ग्राफ पोर्टल पर अपलोड करना है। चिकित्सक कम होने पर आईएएम के चिकित्सकों का सहयोग लिया जाएगा।