फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ARO nominated for block chief election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामित हुए एआरओ

Wed, 07 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
ARO nominated for block chief election
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने सभी 13 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। डीएम ने नामित अफसरों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गौरीगंज ब्लॉक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। गौरीगंज तहसीलदार घनश्याम भारतीय को शाहगढ़, एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य को जामो, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रद्धा सिंह को मुसाफिरखाना, एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील कुमार त्रिवेदी को बाजार शुकुल, तहसीलदार मुसाफिरखाना संगीता पांडेय को जगदीशपुर, सीबीओ जेपी सिंह को अमेठी, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार पांडेय को भादर में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार अमेठी पवन कुमार शर्मा को संग्रामपुर, एसडीएम अमेठी महात्मा सिंह को भेटुआ, तहसीलदार तिलोई दिग्विजय सिंह को सिंहपुर, परियोजना अधिकारी डूडा उमाशंकर वर्मा को बहादुरपुर तथा एसडीएम तिलोई योगेंद्र सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी तिलोई बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नियुक्त सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के निर्वाचन के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत का चुनाव अत्यंत संवेदनशील है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी आयोग द्वारा जारी निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed