{"_id":"5eecdef18ebc3e42b050f90c","slug":"army-soldier-sitting-on-dharna-in-tehsil-with-family-amethi-news-lko526757724","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग तहसील में धरने पर बैठा सेना का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार संग तहसील में धरने पर बैठा सेना का जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव कनू केवलापुर निवासी एक फौजी शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। खाते की जमीन हड़पने और फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी के बाद फौजी ने यह कदम उठाया है।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव कनू केवलापुर निवासी बृजेश कुमार दूबे 40 राष्ट्रीय रायफल डोगरा रेजीमेंट जम्मू के पूंछ में तैनात है। शुक्रवार को फौजी बृजेश कुमार दूबे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
फौजी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि खाता संख्या 813 और 814 उनके नाम दर्ज है। हदबरारी कराने के बाद बृजेश ने उक्त जमीन पर छप्पर रखा है। आरोप है कि गांव का दलित परिवार उक्त भूमि और छप्पर पर जाने से रोकता है।
विज्ञापन
बृजेश की शिकायत के बाद संग्रामपुर पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है। फौजी बृजेश ने एसडीएम, सीओ से उक्त मालिकाना हक की जमीन पर कब्जा कराए जाने तथा एससी-एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाकर जमीन को हड़पने से बचाए जाने की मांग की है। फौजी के तहसील परिसर में धरने पर बैठने के बाद हड़कंप मच गया।
एडीएम की ओर से टीम गठित कर तत्काल मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण कराने का निर्देश देने तथा किसी प्रकार का फर्जी मुकदमा दर्ज नहीं होने के आश्वासन के बाद फौजी धरना समाप्त कर टीम के साथ मौके पर गया। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि बैनामे की भूमि पर काबिज होने का मामला है जिसका वाद चल रहा है। राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।