{"_id":"67c9f3cc1ee921eec809988e","slug":"archana-express-cancelled-many-trains-were-late-amethi-news-c-96-1-ame1009-136060-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अर्चना एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें रहीं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अर्चना एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें रहीं लेट
Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। वाराणसी से चलकर गौरीगंज होते हुए लखनऊ तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रायबरेली तक ही संचालित हुई। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही तो जनसाधारण सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सहित अन्य लोग लखनऊ की यात्रा करते हैं। बृहस्पतिवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ रायबरेली तक हुआ। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही।
इतना ही नहीं हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटे तो वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के ढाई घंटे देरी से गौरीगंज आने से लखनऊ सहित अन्य स्टेशन के यात्री परेशान रहे। इसके अतिरिक्त दिल्ली-प्रतागपगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनें भी देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण इंटरसिटी का संचालन रायबरेली तक हो रहा है। अन्य ट्रेन अपरिहार्य कारण से देरी से संचालित हुईं।