{"_id":"65b96063637b02028a0e2b07","slug":"aptitude-test-of-students-will-be-held-in-36-schools-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-112798-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 36 विद्यालयों में आज होगी विद्यार्थियों की अभिरुचि परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 36 विद्यालयों में आज होगी विद्यार्थियों की अभिरुचि परीक्षा
Wed, 31 Jan 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों की अभिरुचि का पता लगाने के लिए बुधवार को परीक्षा होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा में 8515 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में संचालित 36 राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 तक के पंजीकृत 8515 छात्र-छात्राओं के अभिरुचि का पता लगाने के लिए बुधवार को परीक्षा कराई जाएगी। राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों का 21वीं सदी के कौशल, जागरूकता, विज्ञान के ज्ञान का मूल्यांकन करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास, सामाजिक आर्थिक सरोकारों की समझ, मानविकी का ज्ञान एवं डिजिटल साक्षरता की समझ विकसित करते हुए नेतृत्व और उत्कृष्टता के बेहतर अवसर प्रदान के लिए परीक्षा होगी।
राष्ट्रीय मिशन के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार जरूरतों की पहचान की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से इस बात का पता लगाया जाएगा, कि उनकी अभिरुचि किस क्षेत्र में हैं। विभिन्न वर्गों में अच्छा प्रदर्शन कर परीक्षा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का भी कार्य होगा।
विज्ञापन
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अभिरुचि का पता लगाने के लिए जिला स्तरीय अभिरुचि परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा।