{"_id":"5f9316be8ebc3e9bc369678e","slug":"appointment-letter-given-to-nine-teachers-of-secondary-amethi-news-lko546802455","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक के नौ शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक के नौ शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के जिलों में पोस्टिंग की गई। जिले में हुई 15 शिक्षकों की तैनाती के सापेक्ष ज्वाइनिंग देने आए नौ शिक्षकों को सीएम के संबोधन के बाद विधायक ने नियुक्ति पत्र दिया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से कराई गई परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन पोस्टिंग की गई।
आयोग की ओर से जिले में 15 अभ्यर्थियों की तैनाती की गई। 15 के सापेक्ष नौ चयनित शिक्षक शुक्रवार को जिले में ज्वाइनिंग देने पहुंचे थे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
एनआईसी कक्ष में मौजूद तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर की मौजूदगी में पहले सीएम का संबोधन सुना गया। उसके बाद ऑनलाइन नियुक्ति की प्रति निकालकर विधायक ने सभी नौ शिक्षकों को नियुक्ति देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि जिले में सहायक अध्यापकों के कुल 314 पद सृजित हैं जिसके सापेक्ष कुल 54 अध्यापक ही कार्यरत हैं। अब तक 260 पद रिक्त चल रहे थे। 15 की तैनाती होने के बावजूद 245 पद रिक्त हैं। वितरण के बाद डीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों से पूरी ईमानदारी के साथ शिक्षण कार्य संपादित करने की सलाह दी।