{"_id":"68fa7ccc27a9d5402d04b4a1","slug":"applying-tilak-to-brother-and-wishing-him-long-life-amethi-news-c-96-1-ame1022-150792-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाई को तिलक लगा की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाई को तिलक लगा की दीर्घायु की कामना
Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
.सिंहपुर के पन्हौंना में भाई दूज पर भाई को तिलक लगाती बहन।-संवाद
अमेठी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बृहस्पतिवार को भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक भाई-बहन के अटूट प्रेम की झलक देखने को मिली। सुबह से ही महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह नजर आया।
बहनों ने व्रत रखकर भगवान की पूजा-अर्चना की और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई और उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कहीं बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कहीं भाई बहनों के द्वार पर पहुंचे। मिठाइयों की खुशबू और हंसी-खुशी के माहौल से पूरा क्षेत्र भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की मिठास में डूबा रहा। आचार्य त्रिवेणी प्रसाद मिश्र ने कहा कि भैया दूज केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र स्नेह, त्याग और विश्वास का प्रतीक है।
पूरे लाला रानीगंज में प्रत्युषा तिवारी नें भाई प्रभास तिवारी को तिलक लगाकर आरती पूजन कर दीर्घायु की मंगल कामना की। मंगौली के पूरे साहब में पूजा सरोज ने भाई अनुराग सरोज की पूजा कर मुंह मीठा कराया। इंडोरामा टाउनशिप में शिक्षिका उपमेस उपाध्याय ने विधान पूर्वक पूजन कर भाई की लंबी उम्र की कामना की।