फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Applicants of scholarship will be verified

छात्रवृत्ति योजना के आवेदकों का होगा सत्यापन

Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Applicants of scholarship will be verified
गौरीगंज (अमेठी)। विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के आवेदकों का सत्यापन होगा। इसके लिए डीएम ने 33 जिला स्तरीय अफसरों की टीम गठित की है।
विज्ञापन

अफसरों को पात्रता की जांच कर 11 बिंदुओं पर रिपोर्ट समाज कल्याण कार्यालय में जमा करनी होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग फार्मों को अग्रसारित कर बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान करेगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में आवेदन अवधि पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने आवेदित छात्रों की पात्रता का सत्यापन कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने 33 अफसरों की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को स्कूल एलॉट करते हुए तीन दिन में योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है। अफसर जांचेंगे कि आवेदक स्कूल में अध्ययनरत है या नहीं। ऑनलाइन उपस्थित 75 प्रतिशत है या नहीं।
परीक्षाफल तथा आवेदन के बाद स्कूल छोड़ तो नहीं दिया। विद्यालय स्तर पर गठित समिति ने अनुमोदन किया है या नहीं। सत्यापन के दौरान आवेदन करने वाले छात्र/छात्रा की वर्गवार (सामान्य, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग) सूचना मांगी गई है।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग आवेदनों को अग्रसारित कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करेगा। डीएम ने जांच के दौरान फर्जी आवेदन मिलने तथा अग्रसारित होने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इतने बच्चों ने किया आवेदन
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि जिले में संचालित 241 माध्यमिक स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलता है।
पूर्वदशम (कक्षा नौ व दस) छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित जाति के 337, पिछड़ा वर्ग के 687, अल्पसंख्यक वर्ग के 130 तथा सामान्य वर्ग के 348 बच्चों ने आवेदन किया है। इसी तरह दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) में अनुसूचित जाति के 104, पिछड़ा वर्ग के 359, अल्पसंख्यक वर्ग के 48 तथा सामान्य वर्ग के 179 बच्चों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed