फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Applicants faced problems due to server downtime

Amethi News: सर्वर ठप रहने से आवेदकों को हुई परेशानी

Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Applicants faced problems due to server downtime
अमेठी सिटी। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का सर्वर ठप होने से सोमवार को आवेदकों को परेशान होना पड़ा। सर्वर ठप रहने से दोपहर बाद फीस जमा होने संग ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े अन्य कार्य हो सके।
विज्ञापन




सर्वर ठप रहने से सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के साथ अन्य कार्य प्रभावित हुआ। लाइसेंस नवीनीकरण, अस्थायी लाइसेंस हासिल करने सहित कई अन्य प्रकार के कार्य के लिए पहुंचे करीब 150-200 लोगों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। जानकारी दी गई कि सर्वर में गड़बड़ी के कारण काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आवेदक संग कर्मी परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद सर्वर कुछ सही हुआ तो ऑनलाइन काम हुआ। ऐसे में आवेदकों को सुबह से शाम हो गई।
विज्ञापन



जगदीशपुर के पालपुर निवासी अभिनंदन कुमार ने बताया कि फीस जमा कर लाइसेंस बनवाने आए थे, लेकिन सर्वर की धीमी गति के कारण तीन बजे फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई। बाजारशुकुल के ऊंचगांव निवासी पंकज यादव भी अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए थे। बताया ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने में पूरा दिन बीत गया। दो बजे तक तक काम नहीं हुआ, लेकिन उसके बाद सर्वर सही हुआ तो लाइसेंस की प्रक्रिया हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐंधी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि स्थायी लाइसेंस बनवाने आए थे। पटल पर पहुंचे तो पटल सहायक ने बताया कि सर्वर खराब है, लेकिन दोपहर में दोबारा बुलाकर प्रक्रिया पूरी की। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क में परेशानी के कारण कुछ देर कार्य प्रभावित रहा। दोपहर बाद नेटवर्क सही होने के बाद आवेदकों के सभी कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed