फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Any kind of hooliganism will not be tolerated in Yogi government: Aparna

योगी सरकार में किसी भी तरह की गुंडई बर्दाश्त नहीं : अपर्णा

Tue, 26 Nov 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Any kind of hooliganism will not be tolerated in Yogi government: Aparna
गौरीगंज ​स्थित चाइल्ड लाइन कार्यालय में कर्मचारियों से बात करती राजय महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्ण
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंची महिला आयोग उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने संभल में हुई हिंसा पर गंभीर चिंता जताई। चेताया कि योगी सरकार में किसी भी तरह की गुंडई कतई बर्दाश्त नहीं होगी। महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सोमवार सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पहुंची।
विज्ञापन



इस दौरान हुई बातचीत में उन्होंने प्रदेश के संभल में धार्मिक स्थल पर हुई हिंसा के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि गुंडई के दम पर अमन-चैन का माहौल बिगाड़ने वालों से प्रदेश सरकार पूरी सख्ती से निपटेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं करहल विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साधते हुए कुंदरकी में सपा की हार और भाजपा की जीत पर कहा कि राष्ट्रीय चिंतन की सोच के आधार पर लोगों ने वोट दिया है। उपचुनाव में मिली शानदार जीत सीएम योगी के कुशल नेतृत्व व पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन



कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का समाज के प्रति दायित्व विषयक को जल्दी शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार को एक ड्राफ्ट बनाकर सौंपा जाएगा। परिवारों में प्रबोधन क्यों नहीं हो पा रहा है इस पर भी चिंतन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बातचीत कर व्यवस्थाओं को परखा
जिला भ्रमण के दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जिला अस्पताल के साथ ही महिला आश्रय स्थल वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही भर्ती मरीजों व पीड़ित महिलाओं व किशोरियों से बातचीत भी की। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मुहैया कराई जा रही इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महिला आश्रय स्थल वन स्टॉप सेंटर पहुंची आयोग की उपाध्यक्ष ने अभिभावकों से दूर जाने वाली किशोरियों की काउंसलिंग करते हुए चाइल्ड लाइन में हो रहे कार्यों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद लोनिवि अतिथि गृह पहुंची कुछ महिलाओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, सीएमओ अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


परेशानी बता कर रोने लगी पीड़िता
वन स्टाॅप सेंटर से बाहर निकलते समय एक पीड़िता ने आयोग उपाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर रोना शुरू कर दिया। बताया कि उसने सीएम पोर्टल, पुलिस व अन्य कई जगहों पर अपनी परेशानी बता कर न्याय पाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने पति पर उत्पीड़ित किए जाने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष ने पीड़िता की परेशानी को सुनकर उचित कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया।



बच्चों से पढ़वाई किताब, महिलाओं की भरी गोद
जामो (अमेठी)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्राथमिक विद्यालय भोयें पहुंच कर बच्चों की बीच बैठकर उनसे किताब भी पढ़वाई। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में मन लगाने की बात कहते हुए उनके स्कूल बैग व ड्रेस के बारे में भी पूछने के साथ ही बच्चों को बंटने वाला मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी चखा। इस दौरान सरकारी योजनाएं विद्यालय में लागू मिलने पर संतुष्ट जताई। इसके बाद उन्होंने आंगनबाडी केंद्र पर जाकर दो महिलाओं की गोद भराई भी कराई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी शोभ नाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed