{"_id":"6a1ac97b0a695abbb10d615e","slug":"anti-corruption-team-caught-constable-red-handed-while-accepting-bribe-in-amethi-sp-has-suspended-him-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: धरी रह गई होशियारी, एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया; एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: धरी रह गई होशियारी, एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया; एसपी ने किया निलंबित
Sat, 30 May 2026 04:58 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 04:58 PM IST
सार
अमेठी में एक सिपाही की सारी होशियारी उस समय धरी रह गई, जब एंटी करप्शन टीम ने उसे घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। इसने समझौते के नाम पर रकम मांगी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP Police Constable (demo)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अमेठी में जायस कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को 09 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण और समझौता कराने के नाम पर सिपाही ने शिकायतकर्ता से रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विभागीय जांच भी कराई जाएगी
मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
