फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Answers sought from 13 Panchayat Secretaries and employment servants

Amethi News: 13 पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से जवाब-तलब

Tue, 01 Oct 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Answers sought from 13 Panchayat Secretaries and employment servants
अमेठी सिटी। बारिश के दौरान मनरेगा योजना में श्रमिकों की फोटो से फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज करना 13 पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को भारी पड़ा। लोकपाल की ओर से मामला संज्ञान में लेने के बाद बीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना में अनियमितता सामने आई है। 27 व 28 सितंबर को सारा दिन बारिश होने के बाद भी मुसाफिरखाना ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में 349 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने का मामला सार्वजनिक हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद लोकपाल ने उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर को मामले की जांच करवाने को कहा। इसके बाद उपायुक्त मनरेगा ने सभी बीडीओ को पत्र में जारी कर रिपोर्ट मांगी। उपायुक्त का पत्र मिलने के बाद मुसाफिरखाना बीडीओ ने सोमवार को गुन्नौर, भनौली, कनकपुर, बेसरा पश्चिम, नेवादा, कोछित, कोटवा, पिंडारा करनाई, पूरे मोहम्मद नेवजा, रंजीतपुर, रसूलाबाद, पलियाचंदापुर व रुदौली में कार्यरत पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को नोटिस जारी की है। सभी को दो दिन के भीतर बारिश के दौरान फोटो से फोटो अपलोड कर मनरेगा श्रमिकों की उपस्थित दर्ज करने के संबंध में जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वहीं उपायुक्त मनरेगा शेर बहादुर ने बताया कि सभी बीडीओ की ओर से जांच हो रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed