फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Answer from all SDM, BDO and BYO

सभी एसडीएम, बीडीओ व बीईओ से जवाब-तलब

Sat, 19 Sep 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Answer from all SDM, BDO and BYO
अमेठी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवदेन अग्रसारित नहीं करना सभी एसडीएम, बीडीओ व बीईओ को भारी पड़ा। इस बारे में जिला प्रोवेशन अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर लंबित आवेदनों का तत्काल सत्यापन कर अग्रसारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने व शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शासन की ओर से कन्या सुमंगला योजना संचालित की जा रही है। योजना में जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा में अलग-अलग किश्तों में प्रोत्साहन राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन

योजना के तहत शासन के निर्देश पर अनुश्रवण की जिम्मेदारी जिला प्रोवेशन विभाग की होती है। जिला प्रोवेशन अधिकारी अजय पाल सिंह ने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की समीक्षा की तो जिले में बीडीओ स्तर पर 1,394, खंड शिक्षाधिकारी स्तर पर 280 तो एसडीएम स्तर पर 202 आवेदन लंबित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में आवेदन लंबित होने पर प्रोवेशन विभाग ने मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी को नोटिस जारी कर आवेदनों का सत्यापन तत्काल गुण-दोष के आधार पर अग्रसारित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने पोर्टल पर आवेदन लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed