{"_id":"5fa8235f8ebc3e9be74e4b99","slug":"answer-from-all-mdm-and-tehsildar-amethi-news-lko549294056","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी एमडीएम व तहसीलदार से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी एमडीएम व तहसीलदार से जवाब-तलब
विज्ञापन
अमेठी। शासन के निर्देश पर संचालित ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर प्रमाण पत्र आवेदन लंबित रहना सभी एसडीएम व तहसीलदार को भारी पड़ा। शनिवार को समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर लंबित प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारित कर जवाब देने को कहा है। एडीएम ने प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आम जनमानस को कार्यालयों की परिक्रमा से निजात दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था की गई है। पोर्टल पर आवेदन के बाद निर्धारित समयावधि में लेखपाल की रिपोर्ट के बाद निवास प्रमाण पत्र एसडीएम तो आय व जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार स्वीकृत कर आनलाइन जारी करते हैं।
प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब की शिकायत पर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने शनिवार को ई-डिस्ट्रिक पोर्टल की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गौरीगंज तहसील में हैसियत प्रमाण पत्र के दो, निवास प्रमाण पत्र के 20, आय प्रमाण पत्र के 72 व जाति प्रमाण पत्र के 06 तो अमेठी तहसील में हैसियत प्रमाण पत्र के छह, आय के 14 व जाति के एक, मुसाफिरखाना तहसील में हैसियत प्रमाण पत्र के दो, निवास के 20 तथा तिलोई तहसील में हैसियत प्रमाण पत्र के तीन, निवास के एक, आय के 19 व जाति के एक प्रमाण पत्र लंबित मिले।
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर प्रमाण पत्र आवेदन लंबित देख एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल लंबित आवेदन निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में निर्धारित समय सीमा में प्रमाणपत्र आवेदन निस्तारित करने की बात कहते हुए लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।